बड़ी खबर : मशहूर ब्रिटिश इंडियन सिंगर का निधन, तुम बिन… नाचेंगे सारी रात… gallan Gorian से मिली थी कामयाबी

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। लंदन के मशहूर बेस्ड पॉपुलर इंडियन सिंगर तरसेम सिंह सैनी का निधन हो गया। वो हर्निया की बीमारी से पीड़ित थे। 54 साल की उम्र में उनका बीते दिनों निधन हो गया। वो पिछले 2 साल से बीमार थे और कोमा में थे। उन्हें Stereo Nation के नाम से जाना जाता था।



सिंगर के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। उनके जानने वाले दुखी नजर आ रहे हैं और सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. हालांकि बॉलीवुड में उन्होंने बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की थीं। बावजूद इसके उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं थी। कई सारे सिंगर्स और एक्टर्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद कर रहे हैं। उन्हें इंडियन म्यूजिक को इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलर करने के लिए याद किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

Such sad sad news… life is too short. Rest in peace brother #TAZ ?? pic.twitter.com/lo8q5LyBC8

— Kaaranvir Bohra (@KVBohra) April 29, 2022

British Indian singer Taz passed away : 90s में आए बैंड स्टीरियो नेशन के वे लीड सिंगर थे। उन्होंने बॉलीवुड की भी बड़ी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। उन्होंने कोई मिल गया, तुम बिन, Gallan Gorian और बाटला हाउस के गाने गाए है। बाटला हाउस में उन्होंने पॉपुलर सिंगर ध्वनि भानुशाली के साथ कोलाबोरेट किया था। सिंगर को Taz के नाम से भी जाना जाता था।

इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

error: Content is protected !!