हनुमान जयंती पर 108 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना, पीएम मोदी ने किया अनावरण

16 अप्रैल को हनुमान जयंती थी और पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर कई कार्यक्रम किए गए। कुछ जगहों पर रामचरित मानस का पाठ किया गया तो कुछ जगहों पर भंडारों का आयोजन किया जा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया।



 

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

इस मूर्ति की स्थापना मोरबी के बापू केशवानंदजी के आश्रम में की गई है। चार धाम परियोजनाओं के तहत देश की चारों दिशा में हनुमानजी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। हनुमान मूर्ति स्थापना श्रृंखला की पहली मूर्ति साल 2010 में उत्तर दिशा यानी शिमला में कई गई थी। दक्षिण दिशा में एक और मूर्ति रामेश्वरम में स्थापित की जाएगी, जिसका काम भी आरंभ हो गया है। इस विशाल मूर्ति बनाने का काम 2018 में शुरू हुआ था और इसकी लागत 10 करोड़ रुपए है।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

error: Content is protected !!