OnePlus भारत में 28 अप्रैल को एक लॉन्च इवेंट होस्ट कर रहा है। यहां पर ब्रांड नए स्मार्टफोन — OnePlus 10R और OnePlus Nord CE 2 Lite — लॉन्च करेगा। खबरों के मुताबिक, इस इवेंट पर ब्रांड OnePlus Nord Buds और OnePlus Buds N भी पेश कर सकता है।
टिप्सटर अभिषेक यादव ने OnePlus Nord CE 2 Lite की कीमत का खुलासा ट्विटर पर किया है। लीक के मुताबिक, Nord CE 2 Lite का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये का मिलेगा और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये का मिलेगाOnePlus ने बताया है कि OnePlus 10R स्मार्टफोन दो चार्जिंग वेरिएंट — 80W और 150W — में आएगा।
OnePlus Nord CE 2 Lite कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। अब इस लॉन्च इवेंट से पहले ही दोनों डिवाइसेज की कीमत लीक हो गई है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
टिप्सटर योगेश ब्रार ने भी इस डिवाइस की कीमत बताई है। लेकिन इस लीक में फोन की कीमत 2,000 रुपये कम है। इसके मुताबिक, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G का 6GB+128GB वेरिएंट 17,999 रुपये का होगा और 8GB+128GB वेरिएंट 19,999 रुपये का होगा। इस लीक के अनुसार, यह डिवाइस नीले और काले कलर में मिलेगा।
खबरों के मुताबिक, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 120Hz LCD स्क्रीन, 16MP सेल्फी कैमरा, 64MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा सेटअप, Snapdragon 695 प्रोसेसर, 8GB तक RAM, 128GB तक स्टोरेज और 33W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी हो सकती है।
ONEPLUS 10R: भारत में कीमत, फीचर्स- योगेश ब्रार ने Nord CE 2 Lite के साथ में OnePlus 10R 5G की कीमत का भी खुलासा किया है। लीक के मुताबिक, OnePlus 10R के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये होगी। इस मॉडल में 80W चार्जिंग मिलेगी।
OnePlus 10R
डिवाइस के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये हो सकती है। इस मॉडल में 150W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। लीक के मुताबिक, यह OnePlus 10R 5G काले और हरे कलर में मौजूद होगा।
अब तक मिली खबरों के मुताबिक, OnePlus 10R में 120Hz E4 AMOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 8100-MAX प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज होगी। फोन में 50MP (Sony IMX766) + 8MP अल्ट्रावाइड (Sony IMX355) और 2MP मैक्रो लेंस होगा। फोन में सामने एक 16MP का Samsung ISOCELL S5K3P9SP लेंस हो सकता है।