Ration Card: अगले 5 महीने फ्री में चाह‍िए राशन तो फटाफट कर लें ये काम, वरना होगी द‍िक्‍कत

Ration Card Latest News : कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से गरीब पर‍िवारों को मुफ्त राशन देने का ऐलान क‍िया गया था. दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान लाखों लोगों की नौकर‍ियां चली गई थीं. ऐसे में सरकार ने बेरोजगार लोगों की मदद के ल‍िए यह न‍िर्णय ल‍िया था. सरकार की घोषणा के अनुसार यह योजना स‍ितंबर 2022 तक जारी रहेगी.



 

ऑफलाइन / ऑनलाइन ल‍िंक होगा राशन कार्ड- हजारों पर‍िवार ऐसे भी हैं ज‍िनके पास राशन कार्ड तो है लेक‍िन वो क‍िसी कारणवश इसे आधार से ल‍िंक नहीं करा पाये हैं. अगर आप भी अभी तक अपने राशन कार्ड (Ration Card) को आधार (Aadhaar) से ल‍िंक नहीं करा पाये हैं तो जल्‍द इस प्रोसेस को पूरा कर लें. आधार से आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से ल‍िंक करा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

स‍िस्‍टम में पारदर्श‍िता आने की उम्‍मीद- दरअसल, सरकार की तरफ से ‘वन कार्ड, वन नेशन’ (One Card, One Nation) योजना लागू की जा रही है. इसके तहत आप अपने राशन कार्ड से देशभर के क‍िसी भी राज्‍य के क‍िसी भी ज‍िले में राशन ले सकते हैं. आने वाले समय में इससे पूरे स‍िस्‍टम में ज्‍यादा पारदर्श‍िता आने की उम्‍मीद है. यद‍ि आपने अपने राशन कार्ड को आधार से ल‍िंक नहीं कराया तो आने वाले समय में द‍िक्‍कत हो सकती है. आइए जानते हैं आधार और राशन कार्ड को ल‍िंक कराने का प्रोसेस.

 

आधार से राशन कार्ड को ऐसे करें ल‍िंक 1. सबसे पहले आधार की वेबसाइट पर जाएं.
2. यहां ‘Start Now’ पर क्लिक करें.
3. यहां पर अपना पता और जिले आद‍ि की ड‍िटेल भरें.
4. इसके बाद ‘Ration Card Benefit’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
5. यहां अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें.
6. इसे भरने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
7. OTP भरते ही आपकी स्क्रीन पर प्रोसेस कम्पलीट होने का मैसेज मिलेगा.
8. ये प्रक्रिया पूरी होने पर आपका आधार वेरीफाई हो जाएगा. साथ ही आधार और राशन कार्ड लिंक हो जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

ऑफलाइन आधार से कैसे करें लिंक- राशन कार्ड से आधार को लिंक कराने के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड की कॉपी, राशन कार्ड की कॉपी और राशन कार्ड धारक की पासपोर्ट साइज फोटी राशन कार्ड केंद्र पर जमा करना होगा. इसके अलावा राशन कार्ड केंद्र पर आपका आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा वेरिफिकेशन भी हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

error: Content is protected !!