जवानी विच जनाजा..सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वायरल हुआ उनका आखिरी गाना, सुनकर हो जाएंगे भावुक.. पढ़िए पूरी खबर..

नई दिल्ली: Jawaani Witch Janaja : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खबर के फैलने के बाद पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। खुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार ने मुसेवाला की हत्या की ज़िम्मेदारी ली है। गोल्डी ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। हाल ही में सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना लेवल्स रिलीज हुआ था, लेकिन उनका एक और गाना अब वायरल हो गया है।धड़ल्ले से वायरल हो रहा आखिरी गाना



 

 

Jawaani Witch Janaja : सिंगर सिद्धू मुसेवाला ने दो हफ्ते पहले अपना एक और गाना द लास्ट राइड रिलीज किया था। इस गाने को उन्होंने म्यूजिक कंपोजर वजीर पतर के साथ मिलकर बनाया था। इस गाने को सुनकर लगता है कि मूसेवाला को अपनी किस्मत के बारे में पता था। अब सिंगर का आखिरी गाना धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने के लिरिक्स में सिद्धू ने अपने जवानी में मरने का जिक्र किया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

 

इस गाने में सिद्धू मूसेवाला गाते हैं – ‘ऐदा उठूगा जवानी विच जनाजा मिठिए’, इसका मतलब है ‘जवानी में ही जनाजा उठेगा’। सिद्धू मूसेवाला महज 28 साल के थे। सोशल मीडिया पर सिद्धू के आखिरी गाने के वीडियो के भी चर्चे भी हो रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : होलिका दहन से पूर्व नगर में सफाई अभियान तेज, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्देश में मंदिर, तालाब व प्रमुख मार्गों की गई साफ-सफाई

 

कई सितारे जता रहे दुःख

Jawaani Witch Janaja : सिद्धू मूसेवाला की मौत पर इंडस्ट्री के कई सेलब्स ने दुख जताया है। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल, कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्टर जिम्मी शेरगिल, राजविजय सिंह और सिंगर विशाल डडलानी सहित तमाम स्टार्स ने ट्वीट किए हैं. सभी के लिए सिद्धू के निधन की बात पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है।

error: Content is protected !!