घर वालों ने बेटी के लिए ढूंढकर निकाला पुलिस वाला दामाद, लेकिन बारात आने से पहले दूल्हा कर गया कांड, परिजनों के उड़े होश.. जानिए क्या है माजरा..

छिंदवाड़ा: Groom Runs away with Girlfriend इन दिनों शादी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं, शादी समारोह की खबरें भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आया है, जहां दूल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया। बताया गया कि शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन एक दिन पहले दूल्हा के परिवार वालों ने लड़की पक्ष को बताया कि हम बारात लेकर नहीं आ सकते। दूल्हा पक्ष के लोगों की ये बात सुनकर लड़की के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।



 

 

किसी और लड़की के साथ फरार हुआ दूल्हा
Groom Runs away with Girlfriend मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर से लगे ग्राम काराबोह का है, जहां शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दुल्हन मेहंदी लगाए शादी के जोड़े में बैठे हुए बारात आने का इंतजार कर रही थी। शामियाना सज चुका था और शादी में शामिल होने वाले लोगों का आना शुरू हो गया और शादी समारोह सामान्य रुप से चल रहा था। बारात का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन देखते ही देखते रात के 12:00 बज गए।

इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

 

 

पुलिस वाला था दामाद
वहीं, जब लंबे इंतजार के बाद बारात नहीं आई तो लड़की वालों ने वर पक्ष से संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। इस घटनाक्रम में देर रात से कब सुबह हो गई पता ही नहीं चला और आखिरकार बारात नहीं आई। अब होना क्या था? लड़की पक्ष को किसी ने जानकारी दी दूल्हा तो किसी और लड़की को लेकर रफूचक्कर हो गया। फिर लड़की पक्ष के तमाम रिश्तेदार पुलिस थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को की। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई पुलिस ने मामला जांच में लिया है, चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दूल्हे का इंतजार दुल्हन को था वह तो पुलिस वाला ही निकला और छिंदवाड़ा पुलिस अब दुल्हन को न्याय दिलाने जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े -  19 फरवरी को लॉन्च होंगे Vivo V70 और V70 Elite, लीक हुई कीमतें और धांसू फीचर्स, यहां जानें सब कुछ

error: Content is protected !!