बीजेपी ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से किया निलंबित, पार्टी ने लिया…बड़ा फैसला जानिए आखिर वजह क्या है…

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पार्टी के सदस्यों के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा और सांसद नवीन जिंदल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।



बताया जा रहा है कि दोनों ने पार्टी की गाइडलाइन से बाहर जाकर काम किया था, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। बता दें कि दोनों का एक धर्म विशेष के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में निलंबित किया गया है।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

बता दें कि बीते दिनों नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल के माध्यम से पैेगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। टीवी चैनल ने नूपुर शर्मा को ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था।

नूपुर शर्मा ने अपनी बारी आने पर कुछ ऐसा कह दिया जिससे विवाद छिड़ गया। नूपुर पर आरोप हैं कि उन्होंने पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

हालांकि नूपुर का दावा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को इस्लामी कट्टरपंथियों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

error: Content is protected !!