केंंद्र ने बढ़ाई धान की MSP तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी किसानों को बड़ी सौगात, अब छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगी धान की इतनी कीमत…

रायपुर। CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन राशि मिलाकर इस साल छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 2640 रुपए मिलेगा। आज ही केंद्र की सरकार ने किसानों के लिए 17 फसलों की कीमत में इजाफा किया है, इन फसलों की एमएसपी बढ़ा दी गई है।अगले साल तक 2800 तक होगी कीमत

 



वहीं सीएम भूपेश बघेल ने यह साथ ही यह भी कहा कि अगले साल तक संभावना है कि किसानों को 2800 रुपए तक मिलने लगें। सीएम ने कहा कि किसानों की ख़ुशी में सबकी ख़ुशी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

धान के समर्थन मूल्य में 100 रु की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रोत्साहन राशि मिलाकर इस साल छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 2640 रु मिलेगा।
अगले साल तक संभावना है कि किसानों को 2800 रु मिलने लगे।
किसानों की ख़ुशी में सबकी ख़ुशी है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 8, 2022

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फसल वर्ष 2022-23 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इसके पहलेे केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने पर कांग्रेस नेता चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा था कि केंद्र सरकार का प्रयास ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उन्होंने कहा​ कि 2013 में धान का MSP 2100 करने का वादा किया गया था जो आज भी पूरा नहीं हो सका। केंद्र सरकार को कम से कम 300 रुपए धान की MSP बढ़ाना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इसका कोई असर नहीं होगा क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार है, केंद्र सरकार को भूपेश सरकार की तरह हिम्मत दिखानी चाहिए।

error: Content is protected !!