छत्तीसगढ़ : शिवनाथ नदी में डूबी कार का अब तक नहीं मिला सुराग, SDRF और NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

दुर्ग। शिवनाथ नदी में डूबी कार की तलाश अभी भी जारी है। SDRF और NDRF की संयुक्त टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। बता दें कि रविवार देर रात अज्ञात कार को डूबते हुए काफी दूर से एक राहगीर ने देखा था।



अंधेरे में कार का इंडिकेटर ही नजर आ रहा था, जो कि कुछ मिनट में ही जलमग्न हो गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कार राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रही थी और कार चालक ने नदी पर बने नए पुल का इस्तेमाल न करते हुए पुराना पुल का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

सुरक्षा के दृष्टि से पुराने पुल पर बेरिकेटिंग की गई थी, लेकिन कार चालक ने बेरिकेटिंग हटा कर पुल पर वाहन चढ़ा दी, जिसके बाद यह घटना घटित हुई है। फिलहाल, पुलिस इलाके के सारे CCTV फुटेज खंगाल रही है। ताकी कार का कुछ सुराग मिल सके।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिले में उर्वरक विक्रेताओं पर प्रशासन सख्त, 7 फर्म संचालकों पर विक्रय प्रतिबंध की गई कार्रवाई, औचक निरीक्षण कर की जा रही कार्रवाई, किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

error: Content is protected !!