SBI ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा, अब बिना बैंक गए WhatsApp पर मिल जाएंगी ये सारी सुविधाएं…पढ़िए

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने करोड़ों कस्टमर्स के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की है। बैंक के कस्टमर्स अब बिना ब्रांच गए बैंक से जुड़ी कुछ सर्विस का ऑनलाइन WhatsApp पर इस्तेमाल कर सकेंगे।



SBI ने बताया कि कस्टमर्स पर WhatsApp Banking के जरिए बड़ी ही आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही वे अपना मिनी स्टेटमेंट भी WhatsApp पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक के नए सर्विस नंबर +919022690226 को अपने मोबाइल में सेव करना होगा।

इसे भी पढ़े -  2026 Aprilia RS 457: 2026 अप्रिलिया RS 457 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई, जानें फीचर्स और डिटेल्स

Your bank is now on WhatsApp. Get to know your Account Balance and view Mini Statement on the go.#WhatsAppBanking #SBI #WhatsApp #AmritMahotsav #BhimSBIPay pic.twitter.com/5lVlK68GoP

— State Bank of India (@TheOfficialSBI) July 19, 2022

SBI WhatsApp Banking: खासकर वॉट्सऐप पर बैंकिंग सर्विस मिलने से यूजर्स को अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं बैंक बैलेंस चेक करने के लिए ATM या बैंक भी नहीं जाना होगा।

इसे भी पढ़े -  19 फरवरी को लॉन्च होंगे Vivo V70 और V70 Elite, लीक हुई कीमतें और धांसू फीचर्स, यहां जानें सब कुछ

error: Content is protected !!