24 घंटे में सामने आए 20,551 कोरोना मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 1.35 लाख के पार

Covid-19 In India: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,551 नए मामले सामने आए हैं.
वहीं कोरोना संक्रमण से 21,595 मरीज ठीक भी हुए हैं. जबकि 4 अगस्त यानी गुरुवार को देश में 19,893 कोरोना के नए मामले सामने आए थे. लेकिन पिछने 24 घंटे में ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 20 हजार के आंकड़े को पार कर गया है.

 



 

देश में 1,35,364 सक्रिय मामले
वहीं देश में कोरोना मरीजों के 1,35,364 सक्रिय मामले हैं. जबकि इसकी सकारात्मकता दर 5.14 फीसदी है. देश में अबतक कोरोना से 52,6,600 लोगों की मौतें हो चुकी हैं. वहीं इस बीमारी से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 43,445,624 पहुंच गई है. ये सुखद है कि भारत में वैक्सीनेशन की संख्या 2,05,59,47,243 के आंकड़े को छू गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

 

देश में संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ रही
बता दें कि देश में संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है. इससे पहले 2 अगस्त को 13 हजार मामले दर्ज किए गए थे. जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि कोरोना के मामलों में कमी आ सकती है, लेकिन 3 अगस्त को संक्रमितों की संख्या में भारी उछाल के साथ 17 हजार मामले दर्ज किए गए. इससे पहले 1 अगस्त को 16,464 मामले सामने आए थे और 31 जुलाई को 19,673 नए केस दर्ज किए गए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!