Shah Rukh Khan के साथ हॉस्पिटल में नजर आईं ‘बबीता जी’, आखिर क्या है माजरा? पढ़िए..

Munmun Dutta Throwback Photo: टीवी जगत का मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के किरदार लोगों के मन में रचे-बसे हुए हैं. हर कैरेक्टर की कहानी लोगों को मुंह जुबानी याद है. जब कहानियों की बात आती है तो बबीता जी और जेठालाल की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में हम कैसे भूल सकते हैं. इन दोनों की कहानी लोगों को मुंह जुबानी याद है लेकिन लगता है बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के मन में तो कोई और ही बसता है और उसी शख्स के साथ इन दिनों बबीता जी की तस्वीर वायरल हो रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

 

 

शाहरुख के साथ मुनमुन

तारक मेहता के फैन पेज पर शेयर हो रही इस तस्वीर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हॉस्पिटल की बेड पर लेटे हुए हैं और उनके पास मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) नर्स के गेटअप में नजर आ रहीं हैं. मुनमुन पेशेंट के तौर पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अपने सामने देखकर काफी खुश दिखाई दे रहीं हैं. मुनमुन के चेहरे की हंसी साफ बता रही है कि वो शाहरुख के साथ काम करके कितनी खुश हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए मालखरौदा के जनपद सदस्यों की अनुशंसा से 15 ग्राम पंचायतों को टैंकर किया गया प्रदान, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जिला पंचायत CEO, एसडीएम, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्य रहे मौजूद

 

 

ऐड में किया था साथ काम

दरअसल, ये एक पेन का पुराना ऐड है और दोनों ने इसमें साथ काम किया था. इस ऐड में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक मरीज की भूमिका निभाई थी और मुनमुन (Munmun Dutta) एक नर्स बनी थी. पैर की हड्डी टूटने के कारण शाह रुख बेड पर लेटे हुए हैं. किंग खान के पैर पर चढ़े प्लास्टर पर मुनमुन एक पैन से साइन करती दिखाई देती हैं.

error: Content is protected !!