खुशखबरी! WhatsApp लाया खास ऐप, फोन बंद होने पर भी डेस्कटॉप से कर सकेंगे चैटिंग. जानिए कैसे…

वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूज़र्स के लिए एक अच्छी खबर लाया है, जिससे यूज़र्स को अब फोन को डेस्कटॉप से लिंक करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. मेटा के वॉट्सऐप ने विंडोज़ के लिए नई विंडोज़ नेटिव ऐप की पेशकश की है, जिससे यूज़र्स बिना फोन को पीसी में कनेक्ट किए मैसेज सेंड, रिसीव और सिंक कर सकेंगे. एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप ने अपने वॉट्सऐप विंडो ऐप को बीटा से हटाकर सभी के लिए उपलब्ध करा दिया है, और इसे माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से डाउलोड किया जा सकता है.



 

 

इससे पहले विंडोज़ पर यूज़र्स को वॉट्सऐप के वेब-बेस्ड डेस्कटॉप ऐप को डाउनलोड करना पड़ता था या अपने वेब ब्राउज़र से मैसेजिंग सर्विस का इस्तेमाल करना पड़ता था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

 

नई ऐप विंडोज का नेटिव ऐप है और फोन ऐप पर निर्भर हुए बिना एक स्टैंडअलोन ऐप के रूप में काम करता है. इस ऐप को लेकर वॉट्सऐप ने कहा है कि इससे स्पीड बढ़ जाएगी, और इसे यूज़र के ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए डिज़ाइन और ऑप्टिमाइज़ किया है.

 

 

ऐप यूज़र्स को उनके फोन के ऑफ़लाइन होने पर भी नोटिफिकेशन और मैसेज प्राप्त करने की अनुमति देगा.

वेब पेज के मुताबिक है ये नया डेस्कटॉप ऐप विंडोज़ पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इसे माइक्रोसॉफ्ट ऐप स्टोर के ज़रिए डाउनलोड किया जा सकेगा. एक बार इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद लॉगइन करने के लिए सबसे पहले…

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

1-सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपेन कर लें.

2-अब एंड्रॉयड या आईफोन की सेटिंग के ‘More Options’ पर जाएं.

3-यहां Linked Devices पर टैप करें.

4-अब फोन के कैमरे को वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप पर मौजूद QR कोड पर ले जाएं.

 

 

मौजूदा समय में मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए वॉट्सऐप डेस्कटॉप नेटिव ऐप डेवलपमेंट स्टेज पर है. जो इसका इसतेमाल करना चाहते हैं वह लोग WhatsApp बीटा प्रोग्राम को अर्ली एक्सेस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं.

error: Content is protected !!