क्या मेड इन इंडिया होने जा रहा है iPhone 14 ! इस महीने लांच हो सकता है नया मॉडल…जानिए इसके नए फीचर्स के बारे में

नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी Apple अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज iPhone 14 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने चीन में प्रोडक्ट के शुरुआती रिलीज के लगभग दो महीने बाद भारत में आईफोन 14 का निर्माण शुरू करने की योजना बनाई है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। साथ ही एप्पल की योजना आईपैड भी एसेंबल करने की योजना है।



दिवाली पर हो सकता है लांच

सितंबर में चीन से आईफोन 14 रिलीज होने के बाद, भारत में पहला आईफोन अक्टूबर के अंत या नवंबर में तैयार होने की उम्मीद है। बता दें कि 24 अक्टूबर को दिवाली है, जिसके चलते इस तारीख के आसपास इसे रिलीज किया जा सकता है। दरअसल, एप्पल के आईफोन चीन में बड़े पैमाने पर बनाए जाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अग्रवाल सभा सक्ती के पुनः अध्यक्ष बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार किया व्यक्त

चीन में इनके बनने के बाद भारतीय बाजार में पहुंचने में लगभग 6 से 9 महीने का वक्त लग जाता है। लेकिन, एप्पल इस तैयारी में है कि चीन में iPhone 14 तैयार होने के लगभग 2 महीने के अंदर ही भारत में भी इन्हें बना दिया जाए।

बढ़ते तनाव का मिलेगा फायदा

भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का फायदा भारत को मिलता दिख रहा है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव की वजह से एप्पल ने भारत को विकल्प के तौर पर चुना है। वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव और पूरे चीन में लॉकडाउन के कारण आईफोन के उत्पादन में रुकावट के बाद अमेरिकी कंपनी एप्पल ने भारत में नए आईफोन मॉडल का उत्पादन करने की योजना बनाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल भारत में आईफोन 14 के निर्माण के लिए कच्चे माल के सप्लायरों के साथ काम कर रहा है।

इसे भी पढ़े -  क्यों कोलेस्ट्रॉल कम होने पर भी लोगों को आ रहे हैं हार्ट अटैक? डॉक्टर ने बताया कहां हो रही चूक

error: Content is protected !!