Kisan Yojana: कर्जदार किसानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, ब्याज पर मिलेगी इतनी छूट और अन्य खर्च भी होंगे माफ. आप भी पढ़िए..

Kisan Portal: देश में किसानों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य सरकार की ओर से किसानों के हितों को ध्यान में रखना है. इसके साथ ही अब कर्जदार किसानों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है. इसका असर हजारों किसानों पर पड़ने वाला है. दरअसल, कर्जदार किसानों के लिए एकमुश्त निपटान योजना की घोषणा की गई है. इसके साथ ही किसानों के कई खर्चों को भी माफ किया जाएगा. सरकार की ओर से ऐलान की गई इस योजना से किसानों में खुशी की लहर है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

 

 

इस सरकार की है योजना

बता दें कि ये योजना हरियाणा सरकार की ओर से जारी की गई है. हरियाणा ने कर्जदार किसानों के लिए एकमुश्त निपटान योजना की घोषणा की है. हरियाणा सरकार ने कर्जदार किसानों या जिला कृषि और भूमि विकास बैंक के सदस्यों के लिए एकमुश्त निपटान योजना की घोषणा की है. राज्य के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि लोन लेने वाले सदस्यों के लिए घोषित योजना के तहत बकाया ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी.

 

 

दी जाएगी छूट

उन्होंने कहा कि यदि कर्ज लेने वाले किसान की मृत्यु हो गई है, तो उनके वारिसों को 31 मार्च 2022 तक मूलधन जमा करने पर यह छूट दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए मृतक कर्जदारों के वारिसों को पूरी मूलधन राशि ऋण खाते में जमा करने पर अतिदेय ब्याज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

 

 

अन्य खर्च भी माफ

इसके अलावा जुर्माना ब्याज और अन्य खर्चों को भी माफ किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘बैंक के मृत कर्जदारों की कुल संख्या 17,863 है, जिनकी कुल बकाया राशि 445.29 करोड़ रुपये है. इसमें 174.38 करोड़ रुपये की मूल राशि और 241.45 करोड़ रुपये का ब्याज और 29.46 करोड़ रुपये का दंडात्मक ब्याज शामिल है.’’

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

Related posts:

error: Content is protected !!