Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के सामने तोषू ने कही ऐसी बात, शर्म से झुक जाएगा हर मां का सिर. पढ़िए..

टीआरपी लिस्ट में पहले पायदान पर रहने वाले टीवी शो ‘अनुपमा’ का सोमवार का एपिसोड बहुत जोरदार रहा। बा ने हाथ जोड़कर छोटी अनु से माफी मांगी और अनुपमा को अपने बड़े बेटे तोषू का सारा सच पता चल गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शो का अपकमिंग एपिसोड और भी जोरदार रहने वाला है। शो के मंगलवार के एपिसोड में वो होगा जिसका दर्शकों को ना जाने कब से इंतजार था। अनुपमा तोषू को अपना रौद्र रूप दिखाएगी और राखी दवे भी उसका पूरा साथ देगी।



 

 

 

 

तोषू ने मां के सामने किया ऐसी भाषा का इस्तेमाल
अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है जिसमें आप तोषू अपनी सारी हदें पार करते देख सकते हैं। मंगलवार के एपिसोड में तोषू सारी तमीज भूलकर अपनी मां के सामने सारी हदें पार करता दिखाई पड़ेगा। तोषू अपनी मां के सामने ऐसी भाषा और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करेगा जिसे सुनकर कोई भी मां अपने कान बंद कर लेगी।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

 

 

 

 

 

घटिया हरकतों पर ये सफाई देगा अनु का बेटा तोषू
अनुपमा जब गलती से एक ऑडियो मैसेज सुन लेगी तो उसे अपने बेटे की करतूत और राखी दवे की नाराजगी की वजह पता चल जाएगी। इसके बाद वह तोषू को बहाने से दूसरे कमरे में बात करने के लिए ले जाएगी और फिर वहां पर तोषू अपनी मां को अपनी हरकतों की सफाई देते हुए कहेगा कि मैं हसबैंड हूं तो साथ ही साथ मर्द भी हूं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

 

 

 

“जो मुझे घर पर नहीं मिला वो मैं बाहर ढूंढने गया था”
तोषू घटियापन की सारी हदें पार करते हुए अपनी मां से कहेगा कि मर्द की अपनी जरूरतें होती है। वह अपनी मां से कहेगा कि जो मुझे घर पर नहीं मिला वो मैं बाहर ढूंढने गया था। इस पर अनुपमा भी रौद्र रूप में आ जाएगी और वह अपने बेटे को जोरदार तमाचा लगाते हुए कहेगी कि आज तुझसे एक मां नहीं बल्कि एक औरत बात करेगी।

error: Content is protected !!