Malaika-Arbaaz: एक्स हसबैंड की इस आदत से परेशान Malaika, यही तलाक की थी असली वजह!. पढ़िए…

Arbaaz Khan-Malaika Arora Marriage: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबा खान (Arbaaz Khan) भले ही आज साथ नहीं हैं और अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश भी हैं. लेकिन उनसे जुड़े किस्से फिल्मी गलियारों में आज भी मशहूर हैं. साल 1998 में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अरबाज खान से शादी की थी. शादी के बाद दोनों एक बेटे के माता-पिता बने जिसका नाम उन्होंने अरहान रखा. शादी के बाद लंबे अरसे तक अरबाज और मलाइका की लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा था. लेकिन लेकिन इसके 19 साल बाद दोनों के तलाक के फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था. मलाइका अरबाज ने साल 2017 में तलाक लिया था.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

 

 

 

 

नहीं पसंद थी अरबाज की ये आदज

वहीं, एक पुराने इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बात करते हुए खुलासा किया था कि उन्हें अरबाज (Arbaaz Khan) की एक चीज बिल्कुल पसंद नहीं है. एक्ट्रेस का ये इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा ता. आपको बता दें कि उस वक्त तक इस कपल का तलाक नहीं हुआ था. दोनों ने एक-साथ इंटरव्यू दिया था. खैर, जब दोनों से इंटरव्यू में पूछा गया कि ‘उन्हें कौन सी बात एक-दूसरे की सबसे ज्यादा नापसंद है?’ इसके जवाब में मलाइका ने कहा- ‘अरबाज कहीं भी कोई भी चीज रख देते हैं और उन्हें ये आदत बिलकुल भी पसंद नहीं है’. मलाइका ने खुलासा किया था कि अरबाज की ये आदत उन्हें कई बार मुश्किल डाल चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

 

 

 

 

अपनी गलती नहीं मानतीं मलाइका

इसके अलावा जब यही सवाल अरबाज खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबसे बुरी आदत मलाइका में ये है कि वो कभी अपनी गलती नहीं मानतीं. खैर, अब दोनों को अलग हुए कई साल हो चुके हैं. जहां मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ बेहद खुश दिखाई देती हैं तो वहीं, अरबाज भी इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के साथ रिलेशनशिप में हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

error: Content is protected !!