JanjgirChampa FIR : निर्माणधीन सहकारी धान गोदाम के मुंशी से मारपीट करने वाले मामा-भांजा के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के अमोरा गांव के सहकारी धान गोदाम में मुंशी का काम करने वाले व्यक्ति से मारपीट करने वाले मामा-भांजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमोरा गांव के हीरालाल बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गांव के निर्माणधीन सहकारी धान गोदाम में मुंशी का काम करता है और गोदाम को पानी से तराई कर रहा था. इसी समय गांव के कृष्णा दास मानिकपुरी और उसका भांजा नंदू मानिकपुरी, शराब के नशे में आये और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में नाविकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा...

मामले में मुलमुला पुलिस ने आरोपी मामा-भांजा कृष्णा दास मानिकपुरी और उसका भांजा नंदू मानिकपुरी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

error: Content is protected !!