Deepak Niyam in Puja: दीपक लगाने का भी है बेहद खास महत्व, घर में सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार. पढ़िए..

Deepak Niyam In Puja: सनातन संस्कृति जितनी पवित्र और धार्मिक है। उतने ही उसमें खास महत्व भी है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीपक लगाने का बहुत महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि दीपक जलाने से रोशनी तो होती ही है, साथ ही इससे घर में सकारात्मक एनर्जी का वास भी होता है।



 

 

 

हमारे घर में जब कोई भी शुभ काम होता है, तो पूजा शुरू करने से पहले दीपक जरूर जलाया जाता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो मंदिरों और घरों में भी अखंड दीपक जलाकर रखते है। लेकिन क्या आप जानते है कि दीपक जलाने का भी सही तरीका होता है। साथ ही दीपक जलाने को लेकर कुछ मान्यताएं भी होती है। आइए जानते है कि दीपक जलाने के क्या लाभ है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

 

दीपक से दूर होती है नेगेटिविटी
माना जाता है कि घर से नेगेटिविटी को दूर करने के लिए दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि घर में बने भगवान के मंदिर में दीया जलाने से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दीपक जलाने का अर्थ है, रोशनी को दूर कर उजाला से घर को भर देना है।

 

 

 

वास्तु दोष के लिए
माना जाता है कि आप हर एक कमरे में घी का दीपक जलाते हैं तो उससे घर का वास्तु दोष खत्म होता है और सुख समृद्धि आती है। घर के मंदिर में शाम के वक्त घी का दीपक जलाने से दरिद्रता दूर होती है, ऐसी मान्यता है। दरअसल हम लोग अक्सर घर के मंदिर में ही दीपक जलाते है, लेकिन यदि आप सभी कमरों में दीपक जलाते है, तो इससे आपके घर की नकारात्मकता दूर होती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

 

 

 

पीतल का दीपक
हर दिन घर के मंदिर में पूजा के लिए पीतल के दीपक का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ये शुभ माना जाता है। स्टील या किसी अन्य धातु का दीपक शुभ नहीं माना जाता। अक्सर लोग जल्दबाजी में पीतल के बजाय मिट्टी या अन्य धातु से बने दीपक का इस्तेमाल कर लेते है, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे आपको आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ता है।

 

 

 

मिट्टी का दीपक
मिट्टी के दीपक का भी अपना महत्व है। घर के बाहर किसी पेड़-पौधे में या गंगा जी को दीपक जलाना है तो उस वक्त मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। दिवाली पर भी हम मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जाता है कि मिट्टी का दीपक शुद्धता का प्रतीक होता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!