IAS Divya Mittal: कौन हैं आईएएस दिव्या मित्तल? लंदन की नौकरी छोड़ बन गईं सरकारी अफसर

IAS Officer Divya Mittal: दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश कैडर के 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. इस समय IAS Divya Mittal मिर्जापुर के जिलाधिकारी हैं. इससे पहले संत कबीर नगर जिले की डीएम थीं. अपने पहले के कार्यकाल में उन्होंने वीसी, बरेली विकास प्राधिकरण के रूप में काम किया था. जॉइंट एमडी, यूपीएसआईडीए; सीडीओ, गोंडा और एसडीएम मवाना (मेरठ), मेरठ और सिधौली (सीतापुर) के पद पर भी तैनार रहीं. LBSNAA में आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान, उन्हें 2 साल के पूरे ट्रेनिंग सेशन में शानदार प्रदर्शन के लिए बैच में एक आईएएस प्रोबेशनर को दिए जाने वाले अशोक बंबावाले पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. सिविल सेवा में शामिल होने से पहले, वह लंदन में एक विदेशी डेरिवेटिव व्यापारी के रूप में काम कर चुकी हैं.



इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

 

 

 

दिव्या ने जब पहली बार यूपीएससी का एग्जाम दिया था तब उन्होंने एग्जाम तो क्लियर कर लिया लेकिन आईएएस का पद नहीं मिला. पहली बार उन्हें आईपीएस का पद मिला था. इसके बाद उन्होंने फिर एग्जाम दिया और आईएएस अफसर बन गईं. दिव्या आईआईएम बैंगलोर से एमबीए हैं और उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया है.

 

 

उन्हें आईएएस बनने की प्रेरणा उनके पति गगनदीप सिंह से मिली. गगनदीप सिंह भी इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे हैं, दोनों ने शादी के बाद साथ में नौकरी जॉइन की. लेकिन मन नहीं लगा. दिव्या बताती हैं कि विदेशों में पैसा बहुत था लेकिन फिर भी उनकी तरह गगनदीप का भी मन वहां नहीं लगा. इसके बाद वह नौकरी छोड़कर वापस भारत आ गए. हालांकि, अच्छी नौकरी छोड़ने का फैसला करना मुश्किल था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

 

 

 

दोनों ने दिल्ली आकर आईएएस की तैयारी करनी शुरू कर दी. आईएएस बनने के लिए उन्होंने और गगनदीप ने कभी कोचिंग नहीं की. घर पर ही पढ़ाई की. गगनदीप ने 2011 में आईएएस क्वालीफाई किया और उन्होंने 2013 में. दोनों यूपी कैडर के आईएएस हैं. पति गगनदीप सिंह आईएएस एलाइड में भारत सरकार की सेवा में कानपुर में पोस्टेड हैं.

error: Content is protected !!