JanjgirChampa Death : ट्रेन की चपेट में आने से प्राचार्य की मौत, अकलतरा के जवाहर पारा के रेलवे ट्रैक में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के जवाहरपारा में ट्रेन की चपेट में आने से प्राचार्य बालाराम खैरवार की मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है. बालाराम खैरवार, बरगवां में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्राचार्य बालाराम खैरवार अकलतरा के जवाहर पारा में रहते थे और रोज की तरफ रेलवे ट्रैक के पास टहलने गया हुए थे. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए और घटना में प्राचार्य बालाराम खैरवार की मौत हो गई है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं. आपको बता दें कि बालाराम खैरवार, बरगवां के स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे और वह बरबसपुर गांव के रहने वाले थे. साथ ही, वह वर्तमान में अकलतरा के जवाहर पारा में रहते थे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

error: Content is protected !!