डोंगरीडीह गांव में आज होगा महाकाल यादराम बाबा के चरण पादुका की स्थापना, श्रद्धालुओं की लगी भीड़.

सक्ती: मालखरौदा ब्लॉक के डोंगरीडीह गांव में आज यानी 22 जनवरी दिन रविवार को महाकाल यादराम बाबा के मंदिर में चरण पादुका की स्थापना की जाएगी. इस बात को लेकर श्रद्धालु में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धलुओं की भीड़ लगी हुई हैं.



 

 

– मंदिर के संचालक धनीराम साहू ने बताया कि मंदिर बनने के बाद आज 22 जनवरी को महाकाल यादराम बाबा की चरण पादुका स्थापित किया जाएगा. इसे लेकर सभी श्रद्धलुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

उन्होंने आगे कहा कि डोंगरीडीह गांव में महाकालेश्वर यादराम बाबा का मंदिर है, जहां लोग बड़ी संख्या में श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी-अपनी पीड़ा लेकर पहुंचते हैं.

डोंगरीडीह के यादराम बाबा धाम पहुंचने वाले लोगों में बाबा यादराम के प्रति काफी आस्था है और बाबा यादराम धाम पहुंचने वाले लोगों का कहना है कि जो भी अपनी पीड़ा लेकर आते हैं, वे बाबा धाम से कभी खाली हाथ नहीं लौटते, उन्हें पीड़ा से निजात मिल जाती है.

 

इसे भी पढ़े -  राहौद के सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रंगपंचमी पर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

श्री साहू ने आगे बताया कि दूर-दूर से लोग अपनी-अपनी पीड़ा लेकर बाबा धाम पहुंचते हैं और लोगों को बाबा धाम में राहत भी मिलती है. यादराम बाबा का धाम 24 घण्टे खुला रहता है, वहीं रविवार और गुरुवार दो विशेष दिनों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और 22 जनवरी श्रद्धलुओं के लिए खास है.

error: Content is protected !!