JanjgirChampa Update : 50 वर्षीय व्यक्ति के फांसी लगाकर खुदकुशी का मामला, पत्नी के गम में की खुदकुशी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के सांकर गांव में 50 वर्षीय शख्स छोटेलाल रात्रे के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ने मामले में पुलिस ने खुलासा किया है और मौत के कारण का पता चल गया है. पुलिस की जांच में पत्नी के गम में खुदकुशी की बात सामने आई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कल 15 फरवरी को छोटेलाल रात्रे ने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. मौके पर पुलिस पहुंची थी. इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचानमा कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था, लेकिन कल मौत के कारण का पता नहीं चला था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

पुलिस ने परिजन का बयान लिया तो छोटेलाल रात्रे की पत्नी की एक्सीडेंट में मौत होने के बाद से छोटेलाल रात्रे लोगों से बात करना कम कर दिया था और इसके बाद यह घटना घट गई है. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.

error: Content is protected !!