बड़ी खबर : मुफ्त का आटा लूटने के लिए मची होड़, भगदड़ में महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत

पंजाब प्रांत. पाकिस्तान की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं है। यहां दैनिक उपभोग की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता को राहत देने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन महंगाई काबू में आने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। बताया जा रहा है कि सबसे बदतर हालत पंजाब प्रांत की है, जहां सरकार मुफ्त में आटा बांट रह है, लेकिन जैसे ही आटा की गाड़ी पहुंची तो यहां भगदड़ मच गई जिससे 11 लोगों की मौत हो गई है.



अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान में आसमान छूती महंगाई से राहत देने के लिए सरकार द्वारा विशेष रूप से पंजाब प्रांत में गरीबों के लिए मुफ्त आटा योजना शुरू किए जाने के बाद सरकारी वितरण केंद्रों पर कई लोगों की मौत की सूचना मिली। इस योजना का उद्देश्य पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की बढ़ती लोकप्रियता को कम करना है। दक्षिण पंजाब के चार जिलों – साहीवाल, बहावलपुर, मुजफ्फरगढ़ और ओकारा में मुफ्त आटा केंद्रों में मंगलवार को दो बुजुर्ग महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि 60 अन्य घायल हो गए। जिन अन्य जिलों में मौत की सूचना मिली है, उनमें फैसलाबाद, जहानियां और मुल्तान शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  यूपीएससी ने IAS, IFS और IPS के लिए मल्टीपल अटेम्प्ट की आजादी पर लगाई रोक, पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

पुलिस पर मुफ्त आटा पाने के लिए लंबी कतारों में इंतजार कर रहे नागरिकों पर लाठीचार्ज करने का आरोप है। मुजफ्फरगढ़ और रहीम यार खान शहरों में मुफ्त आटे के ट्रकों की लूट के बाद सुरक्षा बलों ने भी सख्त रवैया अपनाया। पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने बुधवार को भीड़भाड़ और नागरिकों की असुविधा को कम करने के लिए पूरे प्रांत में सुबह छह बजे मुफ्त आटा केंद्र खोलने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़े -  19 फरवरी को लॉन्च होंगे Vivo V70 और V70 Elite, लीक हुई कीमतें और धांसू फीचर्स, यहां जानें सब कुछ

error: Content is protected !!