छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिर का लगाया आरोप

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर के नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर यह है कि नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया. नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच रामजी दोदी पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. नक्सलियों ने पहले भी दो बार जान से मारने की धमकी दी थी.



आपको बता दें कि नारायणपुर जिले के नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। यह घटना बीती रात गृहग्राम झारा में पूर्व उप सरपंच का गला काटकर हत्या की गई, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है. यह मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है. नक्सलियों ने पहले भी दो बार पूर्व उप सरपंच रामजी दोदी को जान से मारने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में यूकेजी विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित

error: Content is protected !!