राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी ! फ्री राशन लेने वालों के लिए केंद्र सरकार ने किया ऐलान, मिलेगा ये बड़ा फायदा…

नई दिल्ली. राशन कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने आधार और राशन कार्ड जोड़ने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है. अब दोनों को लिंक करने का समय 30 जून तक मिलेगा. इस तारीख तक प्रक्रिया को पूरा किया जा सकेगा.



आपको बता दें, अभी तक आधार और राशनकार्ड को जोड़ने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसे लेकर नोटीफिकेशन जारी कर दिया है.

एक बार फिर बढ़ाई गई तारीख
केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है. पहले ये समय सीमा 31 मार्च तक की थी, जो अब 30 जून हो गई है. मतलब ये कि आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से 30 जून तक लिंक करवा सकते हैं. सरकार का मानना है कि राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के बाद ये सुनिश्चित करना आसान हो जाएगा कि सभी जरूरतमंदों को उसके हिस्से का खाद्यान मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

भ्रष्टाचार पर भी लगेगी लगाम
आधार से लिंक होने के बाद भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर लगाम लगाया जा सकेगा. सरकार की इस पहल से प्रवासियों को बड़ा फायदा होगा. ऐसे लोग जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अस्थायी कार्यस्थल पर राशन से वंचित हैं. इन दोनों के जुड़ते ही ऐसी आबादी कहीं से भी राशन का फायदा ले सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Honda City Facelift हो सकती है लॉन्‍च, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार से मिली यह जानकारी

error: Content is protected !!