Maruti Swift नहीं पसंद तो खरीद सकते हैं ये सस्ती कार! मिलते हैं धांसू फीचर्स, कीमत भी काफी कम. जानिए क्या है खास..

Hyundai Grand i10 Nios: मारुति सुजुकी स्विफ्ट देश की टॉप-5 सेलिंग कारों में से एक (फरवरी 2023 महीने में) है. यानी, इसे बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं. लेकिन, बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें स्विफ्ट पसंद ना हो. तो ऐसे में उनके पास बाजार में इसके मुकाबल की कौनसी दूसरी कार का ऑप्शन है? चलिए, इसे बार में आपको बताते हैं. स्विफ्ट की टक्कर में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस आती है. तो जो लोग स्विफ्ट को पसंद नहीं करते वह ग्रैंड आई10 निओस के बारे में सोच सकते हैं.



 

 

 

 

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस को इसी साल अपडेटेड किया गया है. 2023 ग्रैंड आई10 निओस की प्राइस रेंज 5.69 लाख रुपये से 8.47 लाख रुपये तक है. इसे पांच ट्रिम लेवल- एरा, मैग्ना, स्पोर्ट्ज एग्जीक्यूटिव, स्पोर्टज और एस्टा में बेचा जाता है. इसके मैग्ना और स्पोर्ट्ज ट्रिम में सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध हैं. ग्रैंड आई10 निओस में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83पीएस पावर और 113.8 एनएम टॉर्क का आउटपुट देता है.

इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

 

 

 

इसी इंजन के साथ सीएनजी किट भी ऑफर की जाती है. सीएनजी पर यह 69 पीएस पावर और 95.2एनएम टॉर्क का आउटपुट देता है. वैसे तो कार के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी का ऑप्शन मिलता है लेकिन सीएनजी वेरिएंट्स में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही आता है. एएमटी का ऑप्शन सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट्स में ही आता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से तालाब एवं नाला में तट बंध, पिचिंग निर्माण के लिए 40 लाख की मिली स्वीकृति

 

 

 

हुंडई ग्रैंड आई10 निओस में 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, वायरलैस फोन चार्जर, ब्लू फुटवेल एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटोमेटिक एसी, यूएसबी टाइप-सी चार्जर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और पुश-बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमेटिक हेडलैंप्स, छह एयरबैग, पार्किंग कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स आते हैं.

 

 

 

Hyundai Grand i10 Nios की बिक्री

फरवरी 2023 में यह हुंडई की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. कंपनी ने ग्रैंड i10 निओस की फरवरी 2022 में 8,552 यूनिट्स बेची थीं लेकिन इसके मुकाबले फरवरी 2023 में ग्रैंड आई10 निओस की 9,635 यूनिट बिकी हैं. इसकी बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!