JanjgirChampa Accident : ट्रक और बोलेरो में हुई भिड़ंत, बोलेरो गाड़ी में सवार व्यक्तियो को आई गंभीर चोट, ट्रक ड्राइवर के खिलाफ बिर्रा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के नक्टीडीह गांव के पास ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत हो गई है. बोलेरो गाड़ी में सवार व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हैं अस्पताल ले जाया गया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ट्रक ड्राइवर के खिलाफ IPC की धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



रिपोर्ट में गणेश ने पुलिस को बताया है कि उसके भतीजा निखिल सिंह अजगल्ले अपने दोस्तों और ड्राइवर के साथ गांव गए हुए थे और गांव से वापस आ रहे थे, तभी नक्टीडीह गांव के पास पहुंचे थे कि सामने तरफ से ट्रक क्रमांक CG 08 AA 9045 का चालक अपनी वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है, जिससे बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest Jail : डेढ़ साल के बेटे की ईंट मारकर हत्या करने वाले सनकी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, पामगढ़ क्षेत्र में हुई संगीन वारदात...

error: Content is protected !!