JanjgirChampa Accident : अकलतरा के पेट्रोल पम्प के पास दो बाइक में भिड़ंत, बाइक सवारों को आई चोट, अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के पेट्रोल पम्प के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गई है. घटना में बाइक सवार तीन लोगों को चोट आई है और तीनों को अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.



मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार मधुवा गांव से जांजगीर जा रहे थे, तभी अकलतरा के पेट्रोल पम्प के पास बाइक से टक्कर हो गई. घटना में बाइक सवार तीन लोगों को चोट आई है, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

error: Content is protected !!