JanjgirChampa News : भाजपा का विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह 11 मार्च को

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा का होली मिलन समारोह 11 मार्च, दिन शनिवार को जिला भाजपा कार्यलय जांजगीर में दोपहर 03ः30 बजे आयोजित किया गया है। इस बैठक में छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल क्षेत्रीय सांसद गुहाराम अजगल्ले, भाजपा जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता, सहप्रभारी अशोक चावलानी, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

जांजगीर-नैला नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, चांपा मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, जांजगीर-ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष जगदीश कश्यप ने जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से होली मिलन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है बिहान, आरसेटी कोरबा में 34 क़ृषि सखी ले रही क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण

error: Content is protected !!