WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाली इकलौती टीम बनी

WI vs SA 3rd ODI: वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर है. जहां दो टेस्ट मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने दोनों ही टेस्ट मुकाबले जीत लिए. उसके बाद दोनों ही टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जा रही है. पहला वनडे मुकाबला बारिश की भेट चढ़ गया था और टॉस भी मुमकिन नहीं हो पाया था. दूसरे वनडे मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 48 रनों से जीत लिया था, लेकिन तीसरे वनडे मुकाबले में वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से मात देकर सीरीज बराबर कर ली. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने साल 2006 में जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व-रिकॉर्ड (South Africa World Record vs Australia) 435-रन (49.5 ओवर में 438/9) रन चेज से अपने स्ट्राइक रेट को और बेहतर बनाया और 8.78 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.



इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

 

 

 

 

तीसरे मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज कर दक्षिण अफ्रीका (South Africa New Odi World Record vs WI) एकलौती ऐसी टीम बन गई जिसने 30 ओवर से कम में 250 या इससे ज्यादा के लक्ष्य का पीछा किया हो. इससे पहले तक कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई थी और अब ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका टीम के नाम दर्ज हो गया है. दक्षिण अफ्रीका ने आज 8.95 के रन-रेट से 200 या उससे अधिक का सफल चेज किया, जो वनडे में रन-चेज़ में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

 

 

 

 

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और पहले बल्लेबाज़ी करने आई वेस्टइंडीज की टीम ने 48.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 260 रनों पर समेट कर दिया. दक्षिण अफ्रीका को मुकाबले को जीतने के लिए 50 ओवर में 261 रन चाहिए थे, जिसे मेजबान टीम ने हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen Century vs West Indies) के शानदार शतक की बदौलत 29.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

error: Content is protected !!