Janjgir Child Death : 8 साल की मासूम बच्ची की तालाब में नहाते वक्त डूबने से हुई मौत, अपनी मां के साथ गई थी नहाने

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव में अपनी मां के साथ नहाने गई 8 साल की मासूम बच्ची आकांक्षा यादव की नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से डूबकर से मौत हो गई है. बच्ची को जिला अस्पताल लेकर परिजन आए थे, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

दरसअल, पिसौद गांव निवासी शिवशंकर यादव, कि 8 साल की बेटी आकांक्षा यादव, अपनी मां के साथ अपने मामा के गांव बिरगहनी गई हुई थी. तालाब में नहाने अपनी मां के साथ गई थी. बच्ची की मां कपड़ा धोने में लगी थी.

इसी दौरान 8 साल की मासूम बच्ची आकांक्षा तालाब में पानी से खेलते गहरे पानी में चली गई और बच्ची की मौत हो गई थी. बच्ची को लेकर जिला अस्पताल जांजगीर आए थे, जहां हां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

error: Content is protected !!