जानिए कौन हैं नंदिनी गुप्ता, जिन्हें मिला Femina Miss India 2023 का ताज. पढ़िए..

Femina Miss India 2023 Winner Nandini Gupta: 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट को शनिवार रात को विजेता मिल गया है। फैंस के साथ-साथ पार्टिसिपेट को भी लंबे समय से इंतजार था। बता दें इस पेजेंट की विनर राजस्थान की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) को बनाया गया है। इसी के साथ श्रेया पूंजा फर्स्ट और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग सेकेंड रनर-अप बनीं। इस बार की मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट को पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। जो एक यादगार पल बन गया है। बता दें नंदिनी केवल 19 साल की हैं। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।



इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

 

 

 

https://www.instagram.com/p/CrE13TJt1Ln/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

कौन हैं नंदिनी
नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की निवासी हैं, उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में अपनी पढ़ाई पूरी की थी। बता दें वह ‘फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ भी रह चूकी हैं। कम उम्र में भी कई प्रयास के बाद उनका सपना पूरा हुआ। ‘फेमिना मिस इंडिया’ का क्रार्यक्रम मणिपुर में हुआ। इस दौरान कई बॉलीवुड हस्तियां जैसे मनीष पॉल (Maniesh Paul), अनन्या पांडे (Ananya Panday), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अन्य भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

 

 

पूर्व विजेता हुए शामिल
इस दौरान पूर्व विजेताओं, सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी।

 

 

30 कंटेस्टेंट्स में था मुकाबला
इस कंपटीशन में 29 राज्यों के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर सहित) से कंटेस्टेंट्स आए थे। , जिसमें 30 प्रतिभागियों को शामिल किया गया।

error: Content is protected !!