Janjgir-Sakti News : जेल में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन

जांजगीर-सक्ती. जांजगीर की जिला जेल और सक्ती की उप जेल में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान दोनों जेलों के 8 प्रकरणों का निराकरण किया गया.



विधिक प्राधिकार के सचिव गीतेश कुमार कौशिक ने बताया कि जांजगीर की जिला जेल और सक्ती की उप जेल में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया है. इस लोक अदालत में जांजगीर जेल में 12 प्रकरण और सक्ती की उप जेल में 21 प्रकरण निराकरण के लिए रखे गए थे, जिसमें जांजगीर जेल के 4 प्रकरण और सक्ती उप जेल के 4 प्रकरणों का निराकरण किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में यूकेजी विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित

error: Content is protected !!