Sheorinarayan Thief : अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम की चोरी, शिवरीनारायण थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खोरसी गांव में सूने मकान से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम की चोरी कर ली है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खोरसी की रहने वाली बिरसबाई साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी बेटी वर्षा साहू के साथ भागवत कथा सुनने गई थी. वहां से वापस आकर घर का दरवाजा खोलने पर अंदर के एक कमरे का दरवाजा पहले से खुला था और जहां सामान फैला बिखरा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Champa Attack Arrest : टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, ...ये रही हमले की वजह, पढ़िए...

दूसरे कमरे में रखी पेटी के रुपये और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. सूने मकान से चोरों ने नगद रकम समेत 80 हजार का माल पार किया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Rape Arrest : दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा जेल...

error: Content is protected !!