Champa Police Action : नशे की सिरप की बिक्री करने वाले आरोपी बुजुर्ग को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 79 नशीली सिरप जब्त, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने नशे की सिरप की बिक्री करने वाले आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डोंगाघाट निवासी नाथूराम पटेल, अपने घर में बिक्री करने के लिए नशे की नशीली सिरप रखा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी नाथूराम पटेल के घर में दबिश दी और नाथूराम पटेल के कब्जे से 79 नशे की सिरप जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

पुलिस ने आरोपी नाथूराम पटेल के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी नाथूराम पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!