JanjgirChampa News : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में आज शाम 4:30 बजे से जांजगीर में होगा कॅरियर मार्गदर्शन, पूर्व IAS ओपी चौधरी का होगा सम्बोधन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में गजब का उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लिंक रोड स्थित ज्ञानदीप स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति ‘कॅरियर मार्गदर्शन’ का आयोजन आज 5 मई को शाम 4:30 बजे से किया जाएगा. यहां कॅरियर मार्गदर्शन के लिए पूर्व आईएएस ओपी चौधरी पहुंचेंगे. इस तरह आयोजन के लिए युवाओं, छात्राओं में गजब का उत्साह दिख रहा है.



छात्र-छात्राओं का कहना है कि जांजगीर में छात्र हित में ऐसा आयोजन होना, बहुत बड़ी बात है और शहर के लिए बड़ा पल है, जब पूर्व आईएएस ओपी चौधरी युवाओं, छात्र-छात्राओं को सम्बोधन के लिए जांजगीर आ रहे हैं. छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के प्रयास की तारीफ की है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!