छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : IAS अधिकारी रानू साहू को बड़ा झटका, कोर्ट ने भेजा इतने दिन की ED रिमांड पर, पढ़िए विस्तार से…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग के संचालक पद पर पदस्थ 2010 बैच की IAS अधिकारी रानू साहू 3 दिन के लिए ED की रिमांड पर रहेंगी। बता दें कि आईएएस रानू साहू को आज सुबह ईडी ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि ईडी ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। मगर कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी है।



25 जुलाई को पुनः आईएएस अधिकारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आईएएस रानू साहू पर कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी IAS ऑफिसर हैं जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

आपको बता दें कि आईएएस रानू साहू के घर ईडी ने कई कोल परिवहन से जुड़े मामले को लेकर दबिश दी थी। इस दौरान ईडी के अफसरों द्वारा उनके बंगले और मायके से कई अहम दस्तावेज बरामद किए जाने का दावा किया था। बताया जा रहा है कि ईडी ने इन दस्तावेजों और आय से जुड़े मामलों को लेकर कई बार पूछताछ की, लेकिन उन्होंने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

error: Content is protected !!