छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश सचिव गिरधारी यादव ने स्पीकर हाउस पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से की मुलाकात, पार्टी को मजबूत करने डा महंत ने दिए निर्देश, बधाई के साथ आगे बढ़ने का दिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति के बाद गिरधारी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत से उनके रायपुर निवास में सौजन्य भेंट की. इस अवसर पर डॉ महंत ने गिरधारी यादव को बधाई देते हुए आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया व पार्टी की मजबूती के लिए काम करना है कहा ।



विदित हो कि जांजगीर-चांपा जिले के प्रखर वक्ता निर्भीक नेता के रूप में गिरधारी यादव की अलग पहचान है. वे पूर्व में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रह चुके हैं. छत्तीसगढ़ में पुन कांग्रेस की सरकार बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को उनकी उपयोगिता योग्यता अनुसार पद से नवाजा है. गिरधारी यादव के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बनने पर जिले के कार्यकर्ताओं में जहां हर्ष है, वही उनके पूरे छत्तीसगढ़ में पहचान होने से आने वाला समय कांग्रेस पार्टी के द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत से मुलाकात पर पीसीसी सेक्रेटरी श्री यादव ने कहा है कि डॉ. महंत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है. उनसे सौजन्य मुलाकात के माध्यम सेआशीर्वाद लेने गया था, उन्हें देखने और मिलने से राजनीति के गुण सीखने के लिए मिलता हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!