janjgir News : समाजसेवी पं. धर्मदत्त पांडेय की 60वीं पुण्यतिथि 10 अगस्त को, सिवनी गांव में अर्पित किया जाएगा श्रद्धासुमन, निःशुल्क नेत्र शिविर का भी होगा आयोजन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान

जांजगीर-चाम्पा. समाजसेवी एवं सिवनी गांव के प्रथम सरपंच पं. धर्मदत्त पाण्डेय को 60वीं पुण्यतिथि पर 10 अगस्त श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा. इस दौरान निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन होगा, वहीं दिव्यांगों को ट्रायसाइकिल का वितरण किया जाएगा. साथ ही, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा होंगे. अध्यक्षता जांजगीर-नैला नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रघुराज प्रसाद पांडेय करेंगे.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला...

विशिष्ट अतिथि के रूप में छ्ग शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह, जांजगीर-नैला नगरपालिका के अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, चाम्पा नगर पालिका के अध्यक्ष जय थवाईत, नवागढ़ सरपंच संघ के अध्यक्ष लोचन साव मौजूद रहेंगे. ग्राम पंचायत सिवनी की सरपंच श्रीमती बाई चौहान ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

error: Content is protected !!