CG Vidhan Sabha Chunav: छत्तीसगढ़ में भी चलेगा बुलडोजर, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- परिवर्तन यात्रा से डरी कांग्रेस ने किया भरोसा यात्रा का ऐलान

गरियाबंद. राजिम विधानसभा में परिवर्तन यात्रा में पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि परिवर्तन लेकर आओ छत्तीसगढ़ में कानून का राज होगा, गुंडागर्दी करने वालों पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का बुलडोजर छत्तीसगढ़ में भी चलेगा। वही अरुण साव ने कांग्रेस के शुरू होने वाले भरोसा यात्रा पर निशाना साधा है, कहा कि भाजपा के परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस डरी हुई है। आननफानन में भरोसा यात्रा निकाल रही है । छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस पर अब बिल्कुल भी भरोसा नही हैं।



इधर जिला मुख्यालय गरियाबंद में भाजपा ने आज परिवर्तन यात्रा निकाली, जिसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शिरकत की परिवर्तन यात्रा नगर के प्रमुख स्थानों से गुजरी इस दौरान राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू भी मौजूद रहे। परिवर्तन यात्रा के दौरान भाजपाइयों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेसी छत्तीसगढ़ को लूटने में लगे हैं लुटाने में लगे हैं, भंवरा चलने और गेड़ी चढ़ाने से सरकार नहीं चलती। लोगों के लिए कुछ करना पड़ता है, सड़क और निर्माण कार्य प्रदेश में बेहद कम हो रहे हैं, विकास अब नजर नहीं आ रहा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि 5 साल में आत्मानंद स्कूल के अलावा कोई नया स्कूल नहीं खोला गया। महिला अपराध कई गुना अधिक बढ़ गया है, जिस दिन प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आई थी उसी दिन एक बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। मगर प्रियंका खामोश रही गरीबों के लिए मोदी जी ने जो आवास की राशि भिजवाई थी उसे भूपेश बघेल ने लंबे समय तक रोके रखा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने किसान के बेटे पर भरोसा जताया है और रोहित साहू को राजिम विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्यासी तय किया है, जब बीजेपी आएगी तभी सुशासन आएगा इसीलिए छत्तीसगढ़ में अब बदलाव की जरूरत नजर आ रही है। 2003 की तरह परिवर्तन यात्रा हम निकल रहे हैं। जनता हमारे साथ है।

error: Content is protected !!