भारत का पड़ोसी देश खरीदने जा रहा Rafale फाइटर जेट? वायुसेना की बढ़ाएगा शक्ति…

ग्लादेश वायु सेना (BAF) के लिए लड़ाकू विमानों की आपूर्ति का अनुबंध जीतने के लिए यूरोफाइटर टाइफून और डसॉल्ट राफेल (Rafale) के बीच तेज प्रतिस्पर्धा चल रही है, लेकिन इसी बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों फौरन ढाका पहुंच गये हैं और माना जा रहा है, कि बांग्लादेश, फ्रांस से राफेल (Rafale) विमान के लिए सौदा कर सकता है।



 

 

 

 

33 साल बाद यह किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की बांग्लादेश यात्रा है। फोर्सेज गोल्स 2030 के तहत बांग्लादेश अपने सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने की योजना बना रहा है।

 

 

 

इस योजना के तहत BAF ने पहले ही चीन से 16 चेंगदू J-7 लड़ाकू जेट को शामिल कर लिया है। इसके अलावा बांग्लादेश ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में आठ मल्टी रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के लिए टेंडर जारी किया। चार और विमानों (Rafale) का टेंडर निकल सकता है। BAF सक्रिय रूप से दावेदारों की खोज में है। 2019 में कोरोना महामारी के बाद इस योजना में बाधा पैदा हुआ। बांग्लादेश के इस टेंडर में भारत भी कूदा है। भारत ने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट को भी मैदान में उतारा है। भारत पड़ोसी देश होने का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोला गया, बेचने वालों को दी गई चेतावनी, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू और उपाध्यक्ष नीलाम्बर सिंह जगत समेत अन्य लोग रहे मौजूद

 

 

 

हालांकि बांग्लादेश का फोकस यूरोपीय लड़ाकू जेट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के एक अधिकारी ने कहा, ‘बांग्लादेश संभवतः यूरोपीय विमान- यूरोफाइटर टाइफून या फ्रेंच राफेल (Rafale) का विकल्प चुनेगा। लेकिन अगले चुनाव से पहले कुछ भी अंतिम नहीं है।’ उन्होंने यह भी कहा कि राफेल (Rafale) को भारतीय वायुसेना की ओर से इस्तेमाल किया जा रहा है, इस कारण यूरोफाइटर टाइफून की संभावना बढ़ गई है। भारत ने अपनी वायुसेना में 36 राफेल शामिल किए हैं। इसके अलावा नौसेना के लिए 26 राफेल -एम खरीद रहा है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : छपोरा गांव में निःशुल्क जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित, लोगों ने 35 यूनिट किया रक्तदान, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, सरपंच सहित बड़ी संख्या लोग रहे मौजूद

 

 

 

 

अगले साल तक लड़ाकू विमानों के सौदे को अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा। ऐसे में फ्रांस के राष्ट्रपति की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दो दिनों की ऐतिहासिक यात्रा करेंगे। पिछले कई वर्षों में फ्रांस-बांग्लादेश संबंधों में करीबी आई है। दोनों देशों के बीच का व्यापार तीन अरब यूरो से ज्यादा का है। इसके अलावा बांग्लादेश का पहला सैटेलाइट फ्रांसीसी कंपनी ने लॉन्च किया था।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : सद्भावना भवन में दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण तथा UDID कार्ड पंजीयन शिविर कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रमौतीन बंजारे, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा रहे मौजूद, बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने शिविर का उठाया लाभ

error: Content is protected !!