Janjgir Accident : गाय से टकराई बाइक, बाइक सवार 2 लोग घायल, बाइक में सवार थे 3 लोग, सकरेली गांव में हुई घटना, जिला अस्पताल में इलाज जारी

जांजगीर-चाम्पा. बाइक सवार 3 लोग गाय से टकरा गए हैं. घटना में 2 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाइक में 3 लोग सवार थे, जिसमें एक बच्ची को मामूली चोट आई है. घटना, सक्ती जिले के सकरेली गांव की बताई जा रही है.



जानकारी के मुताबिक, सक्ती जिले के बरपालीकला गांव के रहने वाले तीन लोग बाइक में सवार होकर चाम्पा आ रहे थे, तभी सकरेली गांव में बाइक, गाय से टकरा गई और बाइक सवार तीन लोग गिर गए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

घटना में 2 लोगों को चोट आई है और 1 बच्ची को मामूली चोट आई है. घटना के बाद निजी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां 2 घायलों सुखलाल धोबी और कार्तिकराम सहिस का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

error: Content is protected !!