सेविंग्स अकाउंट पर मेंटेन करना पड़ता है मिनिमम बैलेंस, जानें SBI और ICICI बैंक के नियम. जानिए..

नई दिल्ली. बैंकों में आमतौर पर 2 तरह के अकाउंट खोले जाते हैं- सेविंग्स अकाउंट और करेंट अकाउंट. सेविंग्स अकाउंट खुलवाने पर आपको एक मिनिमम बैलेंस का नियम (Minimum Balance Rule) पालन करना होता है. अलग-अलग बैंकों की अपनी एक अलग मिनिमम बैलेंस लिमिट होती है. अगर आप मिनिमम बैंलेंस को मेंटेन नहीं करते हैं तो बैंक आपके ऊपर जुर्माना भी लगा सकता है.



 

 

 

 

एसबीआई में मिनिमम बैलेंस के नियम

मार्च 2022 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने बेसिक सेविंग्स अकाउंट पर एवरेज मंथली बैलेंस को खत्म करने का फैसला किया था. इससे पहले, एसबीआई खाताधारकों को अपने खाते में 3,000 रुपये, 2,000 रुपये या 1,000 रुपये का औसत मासिक बैलेंस रखना पड़ता था. यह बैलेंस उनकी ब्रांच के हिसाब से रखना होता था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

 

 

 

आईसीआईसीआई बैंक में मिनिमम बैलेंस के नियम

आईसीआईसीाई बैंक में रेगुलर सेविंग्स अकाउंट के लिए एवरेज मिनिमम बैलेंस 10,000 रुपये और सेमी अर्बन ब्रांचों के लए 5,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में आने वाल ब्राचों के लिए मिनिमम सेविंग्स अकाउंट बैलेंस क्राइटेरिया 2,000 रुपये है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

 

 

 

क्या है जीरो बैलेंस अकाउंट

हालांकि कई सारे बैंक अपने ग्राहकों को जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट की सुविधा देते हैं. इसमें आपको यूजर्स को कोई भी मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं करना होता है. हालांकि ऐसे खातों में आमतौर पर मुफ्त लेनदेन और निकासी पर मासिक सीमा होती है.

error: Content is protected !!