पत्नी के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस में खोलें ये अकाउंट, हर महीने होगी बंपर कमाई. मिलेगा लाभ..

नई दिल्ली. निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस का स्कीम एक बेहतरीन विकल्प है. इसके साथ ही यह बेहद सुरक्षित है. ऐसे में अगर आप घर बैठे कमाई करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की है. पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करके आप घर बैठे शानदार कमाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी पत्नी के साथ मिलकर पोस्ट ऑफिस में ज्वाइंट अकाउंट खोलना होगा.



 

 

 

अकाउंट खोलने के बाद आपको हर महीने एक अच्छा इनकम सिर्फ ब्याज से ही हो जाएगी. दरअसल, हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के बारे में इसमें एकमुश्त निवेश करने पर आपको मैच्योरिटी में हर महीने 9250 रुपये मिलेंगे. ये अमाउंट पति-पत्नी को अलग-अलग मिलेगा. इस स्कीम में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों ही अकाउंट खोल सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

 

 

 

मिलेगा 7.4 फीसदी का सालाना ब्याज

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आप सिंगल अकाउंट के तहत 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. वहीं ज्वाइंट अकाउंट यानी पत्नी-पति मिलकर 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. फिलहाल इस स्कीम पर निवेशकों को 7.4 फीसदी सालाना का ब्याज मिल रहा है. आप चाहें तो मैच्योरिटी पीरियड के बाद टोटल प्रिंसिपल अमाउंट वापस ले सकते हैं. आप इसे 5-5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं. वहीं इस पर आपको हर महीने 9250 रुपये का ब्याज मिलेगा जिससे आपकी मंथली कमाई भी हो जायेगी.

 

 

 

ये है हिसाब किताब

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम पर आपको मंथली इनकम की गारंटी मिलती है. मान लीजिए, आप और आपकी पत्नी दोनों ने मिलकर इस स्कीम में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया है और उसमें 15 लाख रुपए जमा किये हैं तो इस निवेश पर आपको 7.4 फीसदी की दर से 1,11,000 रुपए सालाना ब्याज बनता है. अब अगर इसे आप 12 महीने में बांट दें तो हर महीने आपको 9250 रुपए ब्याज के रूप में मिलेगा. बता दें कि आप तीन लोगों के साथ मिलकर भी इस स्कीम में अकाउंट खोल सकते हैं. अकाउंट में मिलने वाला ब्याज हर मेंबर को बराबर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

 

 

 

 

मैच्योरिटी से पहले निकासी पर होगा नुकसान?

पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल के बाद होती है. वैसे तो आपको इसके लिए प्रीमैच्योर क्लोजर मिलता है. आप डिपॉजिट की डेट से एक साल बाद पैसा निकाल सकते हैं. लेकिन अगर आप एक साल से तीन साल के बीच में पैसा निकालते हैं, तो डिपॉजिट अमाउंट में से आपको 2 प्रतिशत काटकर पैसा वापस मिलेगा. वहीं, 3 साल बाद पैसा निकालने पर आपको 1 प्रतिशत घटाकर पैसा मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

error: Content is protected !!