Sunita Williams Birthday: श्रीमद्भागवत गीता के साथ स्पेस में गईं सुनीता, ऐसे बिताए अंतरिक्ष में दिन. पढ़िए..

भारतीय मूल की आंतरिक यात्री सुनीता विलियम्स (sunita williams) आज 57वां जन्मदिन मना रही हैं। इतिहास के पन्नों में एक अंतरिक्ष यात्री के तौर पर 195 दिन स्पेस में रहने का विश्व रिकॉर्ड और एक महिला यात्री के तौर पर भी सबसे ज्यादा स्पेस में चहलकदमी करने का रिकॉर्ड भी सुनीता के नाम है।



 

 

 

स्पेस में बिताए 321 दिन 17 घंटे और 5 मिनट

सुनीता विलियम्स (sunita williams space mission) ने विभिन्न तरह के स्पेस अभियानों में टोटल 321 दिन 17 घंटे और 15 मिनट अंतरिक्ष में बिताए।‌ वे कल्पना चावला के बाद स्पेस में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं। बता दें, कल्पना चावला की कोलंबिया के अंतरिक्ष यान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

 

 

 

 

जानवरों की डॉक्टर बनना चाहती थीं सुनीता

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

 

एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता विलियम्स ने बताया था कि वह कभी भी स्पेस में नहीं जाना चाहती थीं और उन्होंने यह सपना कभी नहीं देखा था। उन्हें बचपन से जानवरों से लगाव था इसलिए वह एक जानवरों का डॉक्टर बन उनकी सेवा करना चाहती थीं हालांकि ग्रेजुएशन के बाद उन्हें किसी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला‌ और भाई के कहने पर उन्होंने नवल अकेडमी ज्वाइन कर ली और पायलट बन गईं। उनकी इच्छा जेट पायलट उड़ने की थी इसलिए वह हेलीकॉप्टर पायलट बनीं।

 

 

 

 

1998 में हुआ नासा में चयन

 

सुनीता विलियम्स का जून 1998 में अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में चयन हुआ। 9 दिसंबर 2006 को सुनीता पहली बार अंतरिक्ष में गईं। उन्हें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में भेजे गए 14वें शटल डिस्कवरी के साथ रवाना किया गया था। पहले स्पेस मिशन के दौरान वह अपने साथ श्रीमद् भागवत गीता ले गई थीं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

 

 

 

पद्म भूषण से सम्मानित हैं सुनीता विलियम

 

सुनीता को अमेरिका और नासा की ओर से कई पुरस्कार और मेडल दिए गए। इसी क्रम में 2008 में भारत में भी उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया था। नासा के साथ रहते हुए सुनीता ने लगभग 2770 उड़ानें भरी। इतना ही नहीं ट्रेनिंग के दौरान सुनीता 9 दिन तक लगातार पानी के अंदर भी जीवन गुजर चुकी हैं जो अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के पहले उनके कठिन ट्रेनिंग का हिस्सा था।

 

 

 

 

सुनीता के नाम विश्व का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

 

सुनीता विलियम्स अपनी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 331 दिन 17 घंटे और 15 मिनट तक स्पेस में रहीं। वह सबसे ज्यादा स्पेस वॉक करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष हैं। जिन्होंने 50 घंटे 40 मिनट तक स्पेस में चहलकदमी की थी।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

error: Content is protected !!