Team India’s New Jersey WC: ‘3kaDream Hai Apna’, ODI World Cup 2023 में नए अवतार में नजर आएगी टीम इंडिया

वनडे विश्व कप 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का आज पहले एंथम सॉन्ग लॉन्च हुआ और इसके बाद भारतीय टीम की जर्सी को लॉन्च किया गया। बीसीसीआई ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी नई जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं।



वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया के नए किट स्पॉन्सर एडिडास ने इस जर्सी को रिवील किया है। साथ ही बीसीसीआई ने वीडियो को शेयर किया, जिसका थीम ‘3kaDream Hai Apna’ रखा गया है।

बता दें कि भारतीय टीम की जर्सी में दो स्टार नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वनडे जर्सी 1983 और 2011 विश्व कप में भारत की जीत का प्रतीक है। भारतीय टीम ने 50 ओवर में दो बार खिताब जीता है, इसलिए जर्सी पर दो स्टार लगे हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Dabhara News : बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत, नगर पंचायत डभरा में अध्यक्ष दीपक साहू के द्वारा बांटी गई मिठाई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी

ODI World Cup 2023 में नई जर्सी पहने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

, वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम की जर्सी का अनावरण किया गया है। बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में देखा जा रहा है कि इस बार जर्सी को एक नया रूप दिया है। जर्सी के कंधों पर तीन सफेद रंद से लाइन की जगह तिरंगे को शामिल किया गया है, जो कि फैंस को काफी पसंद आने वाला है। इस जर्सी की स्पॉन्सर एडिडासने अपने विश्व कप 2023 अभियान को ‘3 का ड्रीम है अपना’ नाम दिया है।

वीडियो में देखा जा सकता है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से वीडियो की शुरुआत होती है, जिसके बैकग्राउंड में 3 का ड्रीम है अपना सॉन्ग बज रहा है। वहीं, इस दौरान वीडियो में कई फैंस भारत की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में हार्दिक, विराट, जडेजा, शुभमन गिल नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : हसौद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती योजना के तहत बालिकाओं को दी गई सायकिल, मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिन्हा हुई शामिल, छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न व्यंजनों का लगाया गया स्टॉल

8 अक्टूबर को इस नई जर्सी पहने मैदान पर उतरेगा भारत
बता दें कि वनडे विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्तूबर से करेगी। भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया 14 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी।

World Cup 2023 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार-
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : सद्भावना भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका व बाल दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित, जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

error: Content is protected !!