ये है टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेज, एडमिशन पाना हर युवा का होता सपना. जानिए…

Top-10 Engineering Colleges of India: अगर आप इस वर्ष 12वीं में पढ़ाई कर रहें हैं और साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी है। हम यहां पर टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप एडमिशन ले सकेंगे। हालांकि इन कॉलेजों में एडमिशन के एंट्रेंस एग्जाम को भी पास करना पड़ेगा।



 

 

 

 

 

आज हम देश के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बता रहे हैं। जिनमें आप बीटेक की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए आप जेईई मेन की परीक्षा दे सकते हैं। जेईई मेन की परीक्षा में सफल होने वाले टॉप 2.5 लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड के लिए बुलाया जाता है। वहीं जेईई एडवांस्ड में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपलआईटी में प्रवेश दिया जाता है। इसके अलावा कई अन्य कॉलेजों में भी इसी स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में…..

 

 

 

​आईआईटी मद्रास​​
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), मद्रास की पहचान देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में होती है। देश में इस कॉलेज की पहली रैंक है। ऐसे में हर युवा का सपना होता है कि वह यहां से पढ़ाई करें। ऐसे में अगले वर्ष आप बीटेक करने के लिए इस कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : पिहरीद और बड़ेसीपत गांव में सेवा सहकारी समिति केंद्रों में धान खरीदी का किया गया शुभारंभ, कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, कहा,'प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति है पूरी तरह संवेदनशील'

 

 

​​​आईआईटी दिल्ली​​​​
आईआईटी दिल्ली की बड़ी डिमांड छात्रों के बीचे है। ऐसे में जेईई एडवांस्ड में अच्छा स्कोर करने वाले छात्र मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए यहां पर एडमिशन ले सकते हैं। प्रवेश के लिए काउंसलिंग जोसा की तरफ से आयोजित की जाती है।

 

 

आईआईटी बांबे
आईआईटी बॉम्बे भी बीटेक के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में अगर आप भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो यहां पर एडमिशन ले सकते हैं। यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को करोड़ों और लाखों का पैकेज मिलता है।

 

 

आईआईटी खड़गपुर
आईआईटी खड़गपुर को भी बीटेक के लिए अच्छा माना जाता है। जेईई एडवांस्ड के स्कोर के आधार पर छात्र यहां पर भी एडमिशन ले सकते हैं। यहां पर एक साल की फीस 2 लाख 23 हजार है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वालों को कॉलेज की तरफ से छात्रवृत्ति भी दी जाती है।

 

 

आईआईटी रुड़की

छात्र आईआईटी रुड़की से भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां पर एक साल की फीस 2 लाख 84 हजार है। यहां से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को लाखों-करोड़ों का पैकेज मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चरौदा और सकर्रा सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ, अन्य जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

 

 

​​आईआईटी कानपुर​​​​
आईआईटी कानपुर का नाम भी इंजीनियरिंग के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में जेईई एडवांस्ड में अच्छी पर्सेंटाइल लाने वाले यहां भी इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन ले सकते हैं। यहां पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की एक साल की फीस 2 लाख 19 हजार है। अन्य ट्रेड में प्रवेश के लिए फीस आदि कि डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।

 

आईआईटी हैदराबाद

तेलंगाना स्थित आईआईटी हैदराबाद को भी इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। छात्र यहां पर एडमिशन ले सकते हैं। यहां पर गरीब परिवारों से आने वाले अभ्यर्थियों स्कॉलरशिप अन्य तरह का भी लाभ दिया जाता है।

 

 

 

​​​आईआईटी गुवाहाटी​​​
बीटेक आईआईटी गुवाहाटी से भी किया जा सकता है। यहां पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की एक वर्ष की फीस 2 लाख 60 हजार रुपए है। 4 वर्ष का कोर्स करने के लिए छात्रों को 10 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। अधिक जानकारी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

 

 

​​NIT, तिरुचिरापल्ली​​​​
इंजीनियरिंग में बीटेक करने के इच्छुक अभ्यर्थी NIT, तिरुचिरापल्ली से भी कर सकते हैं। यहां से पढ़ाई के बाद करोड़ों रुपए का साल का प्लेसमेंट आसानी से हो जाता है। विभिन्न ट्रेड की फीस आदि की डिटेल्स अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्टेशन पारा में 45 छात्राओं को दी गई सायकिल, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव रहे मौजूद

 

 

 

​बिट्स पिलानी​​​​
बिट्स पिलानी, राजस्थान में है। इस कॉलेज की पहचान भी बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में होती है। यह एक प्राइव इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। लेकिन यहां कि पढ़ाई दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में स्टूडेंट्स यहां से भी बीटेक की पढ़ाई कर सकते हैं।

error: Content is protected !!