AUS vs PAK: दामाद ने की ससुर के रिकॉर्ड की बराबरी, जानिए सर्वाधिक पांच विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों के नाम 

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 367 रन बनाए। हालांकि, शाहीन अफरीदी ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर बनाने से रोक दिया। पांच विकेट लेकर शाहीन ने शाहीद अफरीदी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

 



पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एक समय यह फैसला गलत साबित होता दिखा। जब वॉर्नर और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 259 रन की साझेदारी की। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने इस साझेदारी को तोड़ पाक टीम की वापसी कराई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

दो बार हैट्रिक से चूके शाहीन अफरीदी
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 32वें ओवर में शाहीन अफरीदी ने मिचेल मार्श को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अगली ही गेंद पर मैक्सवेल को शून्य पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दो बैक टू बैक झटके दिए। एक तरफ जहां पाकिस्तान का हर गेंदबाज रन खर्च कर रहा था वहीं, शाहीन ने रनों पर ब्रेक लगाने का काम किया।

विश्व कप में सर्वाधिक पांच विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज
2 – शाहिद अफरीदी
2 – शाहीन अफरीदी
आखिरी ओवर में शाहीन ने फिर दो लगातार विकेट लिए। शाहीन ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी ने वर्ल्ड कप में दो बार पांच विकेट लेने का कारनाम करते हुए अपने ससुर शाहीद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबर कर ली। दरअसल, शाहीन ने वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार पांच विकेट लेने का कमाल किया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

हारिस रऊफ को मिले तीन विकेट
इससे पहले शाहीद अफरीदी ने पाकिस्तान की तरफ से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में दो बार पांच लिए थे। शाहीन 2019 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। इस मैच में शाहीन के अलावा तीन विकेट हारिस रऊफ को भी मिले।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!