Retirement: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने लिया संन्यास, 20 साल के क्रिकेट करियर को कहा अलविदा

नई दिल्ली. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। इससे उनके 20 साल तक चले पेशेवर करियर का भी अंत हो गया। कुक ने 2018 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह काउंटी टीम एसेक्स की तरफ से अगले पांच वर्षों तक खेलते रहे।



एलिस्टर कुक का एसेक्स के साथ अनुबंध वर्तमान सत्र के समाप्त होने के साथ ही खत्म हो गया था और उन्होंने इसे बढ़ाने का फैसला नहीं किया। उन्होंने 2003 में काउंटी चैंपियनशिप में पदार्पण किया और तब से वह एसेक्स की टीम का अहम हिस्सा थे।

क्रिकेट को अलविदा कहना आसान नहीं

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

कुक ने कहा, ‘क्रिकेट को अलविदा कहना आसान नहीं है। इसके कारण में उन स्थानों पर भी गया जहां जाने के बारे में मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। मैं उन टीमों में शामिल रहा जिनका हिस्सा बनने के लिए मैंने कभी सोचा नहीं था। सबसे महत्वपूर्ण मैंने कुछ अच्छे दोस्त बनाए जिनके साथ मेरी दोस्ती हमेशा रहेगी।’

टेस्ट में संभाली कप्तानी
गौरतलब हो कि एलिस्टर कुक 2012 से 2017 के बीच इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान रहे। इस दौरान उन्होंने 59 मैचों में कप्तानी की। कुक ने 2013 और 2015 में इंग्लैंड को घरेलू सरजमीं पर एशेज सीरीज जिताने में कप्तानी की। वह 2010 से 2014 के बीच 69 वनडे मैचों मैचों में भी कप्तान रहे।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

भारत के के खिलाफ किया था डेब्यू
कुक ने मार्च 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट से अपने इंटरेशनल करियर का आगाज किया था। उन्होंने 161 टेस्ट मैचों में 12,472 रन बनाए हैं, जिसमें 33 शतक और 57 अर्धशतक शामिल हैं। कुक ने इंग्लैंड के लिए 92 वनडे खेले हैं, जिसमें 5 शतक और 19 अर्धशतक की मदद से 3,204 रन बनाए। उन्हें 4 T20I भी खेलने का मौका मिले जिसमें उनके नाम 61 रन दर्ज हैं।

error: Content is protected !!